GMCH STORIES

श्री गजेन्द्र सिंह शक्तावत का अंतिम संस्कार भीण्डर में

( Read 13024 Times)

20 Jan 21
Share |
Print This Page
श्री गजेन्द्र सिंह शक्तावत का अंतिम संस्कार भीण्डर में

उदयपुर  विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव श्री गजेन्द्र सिंह शक्तावत का अंतिम संस्कार भीण्डर में कल दिनांक 21 जनवरी गुरुवार को प्रात: 11 बजे किया जाएगा।

निवर्तमान कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि शक्तावत की पार्थिव देह बुधवार देर रात न्यू फतेहपुरा स्थित उनके आवास पर पहुंचेगी। अंतिम यात्रा कल 21 जनवरी गुरुवार को प्रात: 7 बजे उनके फतेहपुरा आवास से प्रारम्भ होकर डबोक, दरोली, भटेवर, खरसाण, खेरोदा, अमरपुरा, बाँसड़ा होते हुए 11.00 बजे भीण्डर पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट एवं परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास भी मौजूद रहेंगे।

शेख ने बताया कि स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के चलते शक्तावत को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार प्रात: उनका निधन हो गया। पूर्व गृहमंत्री, स्वतंत्रता सैनानी एवं कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे स्व. गुलाबसिंह शक्तावत के छोटे पुत्र गजेन्द्र सिंह शक्तावत वल्लभनगर से दूसरी बार विधायक बने थे। गहलोत सरकार के पिछले कार्यकाल में वे संसदीय सचिव थे। शक्तावत अपने पीछे धर्मपत्नी प्रीति शक्तावत, दो पुत्रिया हितांशी एवं गौरवी तथा एक पुत्र विंध्यराज सिंह का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित प्रदेश कांग्रेस के सभी नेताओं ने गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए शक्तावत के निधन को पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like