GMCH STORIES

राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवा सप्ताह का शुभारम्भ किया

( Read 7027 Times)

13 Jan 21
Share |
Print This Page
राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवा सप्ताह का शुभारम्भ किया
कोटा |  नेहरू युवा केन्द्र बारां युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस/सप्ताह के तहत जिला कार्यालय में स्वामी विवेकानन्द जी की तस्वीर पर मालयार्पण कर राष्ट्रीय युवा सप्ताह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में युवा एवं राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक एव पूर्व युवा स्वयंसेवक ने भाग लिया। जिला युवा अधिकारी कुमार मधुकर ने स्वामी विवेकानंद भारतीय संस्कृति एवं हिन्दू धर्म के प्रचारक.प्रसारक एवं उन्नायक के रूप में जाने जाते हैं। विश्वभर में जब भारत को निम्न दृष्टि से देखा जाता थाए ऐसे में स्वामी विवेकानंद ने 11 सितंबर 1883 को शिकागो के विश्व धर्म सम्मेलन में हिन्दू धर्म पर प्रभावी भाषण देकर दुनियाभर में भारतीय अध्यात्म का डंका बजाया। 11 सितंबर 1893 को विश्व धर्म सम्मेलन में जब उन्होंने अपना संबोधन ष्अमेरिका के भाइयों और बहनोंष् से प्रांरभ किया तब काफी देर तक तालियों की गड़गड़ाहट होती रही। स्वामी विवेकानंद के प्रेरणात्मक भाषण की शुरुआत मेरे अमेरिकी भाइयों एवं बहनोंश् के साथ करने के संबोधन के इस प्रथम वाक्य ने सबका दिल जीत लिया था। लेखा एवं कार्यक्रम सहायक अरूण कुमार जैमिनी ने युवाओं को विवेकानंद जी की जीवनी के बारे में बताया तथा उनके आदर्शों पर चलने के लिए एवं कथन उठो जागो  तब तक  मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए का सारांश बताते हुए आगे बढ़ने को प्रेरित किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अन्जु पंकज, गिरिराज मेरोठा, कृष्णा पाल, रामचन्द्र माली आदि उपस्थित थे।  
 
 
 

Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like