मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 27 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

मुफ्त रसोई गैस के तीन सिलेण्‍डर देने की समय सीमा सितंबर तक बढायी

सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों द्वारा तीन मुफ्त गैस सिलेंडर लेने की समय सीमा बढ़ा दी है। आज नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने

WAf𝕏TGin✉🖨
मुफ्त रसोई गैस के तीन सिलेण्‍डर देने की समय सीमा सितंबर तक बढायी

सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों द्वारा तीन मुफ्त गैस सिलेंडर लेने की समय सीमा बढ़ा दी है। आज नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि लाभार्थी इस साल सितंबर तक मुफ्त सिलेंडर का लाभ उठा सकते हैं।

इससे पहले, लाभार्थी केवल जून तक यह सुविधा ले सकते थे, लेकिन इस निर्णय से देश में लगभग 7 करोड़ 40 लाख परिवारों को मुफ्त गैस सिलेंडर की सुविधा मिल सकेगी।

एक अन्य घोषणा में, मंत्रिमंडल ने इस साल जून से अगस्त तक तीन और महीने के लिए कर्मचारी भविष्य निधि के 24 प्रतिशत योगदान को मंजूरी दे दी है। इस योजना पर 4 हजार आठ सौ 60 करोड़ रुपए खर्च होंगे और इससे देश के 72 लाख से अधिक कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

सरकार, कर्मचारी और नियोक्ता दोनों के लिए योगदान देगी। मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उप-योजना के रूप में गरीबों और शहरी प्रवासियों के लिए किफायती किराये के आवास परिसरों के निर्माण को भी मंजूरी दी है।

इस योजना के तहत लगभग 3 लाख 50 हजार लोगों को एक लाख आठ हजार सिंगल बेडरूम फ्लैट दिए जाएंगे।