मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

भारत और इंडोनेशिया के बीच व्‍यापक रणनीतिक साझेदारी को लेकर समझौता हुआ

भारत और इंडोनेशिया के बीच व्‍यापक रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने के महत्‍वपूर्ण कदम के रूप में दोनों देशों के तट रक्षक बलों के बीच समझौता हुआ है। इससे समुद्री, कानून

WAf𝕏TGin🖨
भारत और इंडोनेशिया के बीच व्‍यापक रणनीतिक साझेदारी को लेकर समझौता हुआ

भारत और इंडोनेशिया के बीच व्‍यापक रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने के महत्‍वपूर्ण कदम के रूप में दोनों देशों के तट रक्षक बलों के बीच समझौता हुआ है। इससे समुद्री, कानून प्रवर्तन, समुद्री खोज, बचाव कार्य और समुद्री प्रदूषण से निपटने के क्षेत्र में सहयोग और समन्‍वय बढ़ेगा। इस समझौते से अंतरराष्‍ट्रीय समुद्री अपराधों से निपटने, समुद्र में खोज तथा बचाव कार्य सुगम बनाने के लिए सूचनाओं का आदान-प्रदान होने की सम्‍भावना है।