मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

ऐश्वर्या राय की चचेरी बहन ने RJD का थामा दामन

लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय की चचेरी बहन करिश्मा राय ने राजद का दामन थाम लिया है। गौरतलब है कि तेजप्रताप यादव और पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा

WAf𝕏TGin✉🖨
ऐश्वर्या राय की चचेरी बहन ने RJD का थामा दामन

पटना। लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय की चचेरी बहन करिश्मा राय ने राजद का दामन थाम लिया है।

गौरतलब है कि तेजप्रताप यादव और पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा राय की पोती ऐश्वर्या का का मई, 2018 विवाह हुआथा। लेकिन छह महीने बाद ही यादव ने तलाक की अर्जी दे दी।

राय फिलहाल अपने मायके में रह रही हैं। वहीं आज करिश्मा राय ने राजद ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और लालू के छोटे पुत्र तेजस्वी प्रसाद यादव की उपस्थिति में पटना स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित एक कार्यकम्र के दौरान राजद की सदस्यता ग्रहण की।

गौरतलब है कि ऐश्वर्या के पिता चंद्रिका राय ने अपनी बेटी के साथ हुए अपमान का बदला लालू के परिवार से लेने की कसम खाई थी।

कयास लगाए जा रहे हैं कि चंद्रिका राय आसन्न बिहार विधानसभा चुनाव में लालू परिवार के खिलाफ जा सकते हैं और तेजप्रताप यादव के चुनाव लडने पर वे या उनकी पुत्री उनके खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं।