मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 11 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

वित्‍त आयोग ने ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय के साथ बैठक की

वित्‍त आयोग के अध्यक्ष एन के सिंह की अध्यक्षता में वित्त आयोग ने आज मानव संसाधन विकास मंत्रालय के साथ एक व्‍यापक बैठक की। बैठक में मानव संसाधन विकास

WAf𝕏TGin✉🖨
वित्‍त आयोग ने ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय के साथ बैठक की

वित्‍त आयोग के अध्यक्ष एन के सिंह की अध्यक्षता में वित्त आयोग ने आज मानव संसाधन विकास मंत्रालय के साथ एक व्‍यापक बैठक की।

बैठक में मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री संजय धोत्रे और मंत्रालय के अन्‍य सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक का आयोजन शिक्षा की ऑनलाइन प्रणाली और ऑनलाइन प्रौद्योगिकी के उपयोग सहित शिक्षाशास्त्र के नए उपकरणों के प्रभाव पर चर्चा करने के लिए किया गया।

आयोग ने हाल के घटनाक्रमों के मद्देनजर स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग तथा उच्च शिक्षा विभाग के साथ क्षेत्र में वित्त आयोग को एक संशोधित ज्ञापन सौंपने की आवश्यकता पर भी विस्तृत चर्चा की।