GMCH STORIES

देश में कोविड-19 के कुल 1,58,333 पुष्ट मामले सामने आये

( Read 11424 Times)

29 May 20
Share |
Print This Page
देश में कोविड-19 के कुल 1,58,333 पुष्ट मामले सामने आये

नई दिल्ली I देश में गुरूवार को प्रातः तक कोविड-19 के कुल 1,58,333 पुष्ट मामले सामने आये हैं I इनमें से 67,692 मामलों में रोगी स्वस्थ हो कर घरों में सकुशल लौट चुके हैं I दुर्भाग्य से देश में 4,531 लोगों की मृत्यु हुई है I

नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों अंडमान-निकोबार,आँध्रप्रदेश ,अरुणाचल प्रदेश,दादर-नागर हवेली,लद्दाख, मिजोरम, नागालैंड पुंडुचेरी एवं सिक्किम में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है I साथ ही दो राज्य और केंद्र शासित प्रदेश दमन और दीव तथा लक्ष्यद्वीप ऐसे हैं जिनमें अब तक एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ है I

भारत में कोविड -19 की मृत्यु दर 2.86 प्रतिशत है जबकि कोविड -19 से स्वस्थ्य होने वाले रोगियों की रिकवरी दर 42 .7 प्रतिशत है जो विश्व के अन्य कई देशों के मुकाबले काफी बेहतर है I देश में कोविड -19 दुगने होने की दर पिछले तीन दिन की अवधि में 15 .6 दिन बनती है, पिछले सात दिनों में यह 14 .1 दिन है और 14 दिनों में यह 13 .2 दिन बनती है I

लॉकडाउन के दौरान कोविड-19 के प्रंबंधन के लिए देश के बुनियादी स्वास्थ्य ढांचे को और अधिक मजबूत किया गया। आज तक देश में के 941 विशेष कोविड अस्पताल स्थापित किए जा चुके हैं जिनमें 2,47 ,562 बिस्तर, (1 ,58 ,544आइसोलेशन,20,486 आईसीयू बिस्तर और 68,534 अन्य बिस्तरों की सुविधा उपलब्ध है। इसी प्रकार 2,375 विशेष कोविड हेल्थ सेंटर भी बनाए गए जिनमें 1,89,007आइसोलेशन बिस्तर, 10,888 आईसीयू बिस्तर और 45,378 अन्य बिस्तरों की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा 10,347 क्वारंटाइन केंद्र और 7,205 विशेष कोविड केयर सेंटर भी स्थापित किए गए है। जिनमें 6,57,264 बिस्तर उपलब्ध हैं।

भारत सरकार, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तथा केंद्रीय संस्थानों को अब तक 115.58 लाख एन-95 मास्क और 91.84 लाख पीपीई किट्स वितरित कर चुकी है। इसी प्रकार देश में कुल 668 प्रयोगशालाएं विकसित की गई है, जिनमें 439 सरकारी और 193 निजी प्रयोगशालाओं हैं। इन प्रयोगशालाओं के माध्यम से नमूनों की जांच की सुविधा में भी बढ़ोत्तरी की गई है और प्रतिदिन 1,60 ,000 नमूनों की जांच की श्रमता विकसित की गई हैं । देश में अब तक 33,64,787 नमूनों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से बुधवार को एक ही दिन में 1,20,316 कोविड-19 के नमूनों की जांच की गई।

 

 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like