मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

सितंबर से शुरू होगा 'हुनर हाट'-नकवी

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर ‘हुनर हाट’ का आयोजन सितंबर महीने में होगा

WAf𝕏TGin🖨
सितंबर से शुरू होगा 'हुनर हाट'-नकवी

नयी दिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर ‘हुनर हाट’ का आयोजन सितंबर महीने में होगा और यह ‘लोकल से ग्लोबल’ थीम पर आधारित होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि अब इस आयोजन में पहले से ज्यादा दस्तकारों और शिल्पकारों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी तथा सामाजिक दूरी का पूरा ख्याल रखा जाएगा।

नकवी ने एक बयान में कहा, ‘‘पिछले पांच वर्षों में पांच लाख से ज्यादा भारतीय दस्तकारों, शिल्पकारों को रोजगार के अवसर प्रदान करने वाले हुनर हाट के दुर्लभ हस्तनिर्मित स्वदेशी सामान लोगों में काफी लोकप्रिय हुए हैं।