मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में मंदिर में तोड़फोड़ मामले में 4 गिरफ्तार

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में मंदिर में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने चार लड़कों को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने मंदिर पर हमला

WAf𝕏TGin🖨
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में मंदिर में तोड़फोड़ मामले में 4 गिरफ्तार

कराची । पाकिस्तान के सिंध प्रांत में मंदिर में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने चार लड़कों को गिरफ्तार किया गया है।

शनिवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने मंदिर पर हमला बोल दिया।

मंदिर को नुकसान पहुंचाने और मूर्तियों को क्षतिग्रस्त करने के बाद आरोपी फरार हो गए थे।पाकिस्तानी अखबार डॉन ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया कि 15, 13, 13 और 12 साल की उम्र के चारों लड़कों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

उन्होंने मंदिर से पैसे चुराने के लिए वारदात को अंजाम दिया।

छाचरो के रहने वाले चारों आरोपियों को थारपारकर पुलिस ने गिरफ्तार किया।रिपोर्ट में कहा गया है कि सिंध प्रांत में थार के छाचरो शहर स्थित माता देवल भिटानी मंदिर में रविवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने हमला बोल दिया।