मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

चीन में भारतीय छात्रों को घर के अंदर रहने की सलाह

चीन ने कोरोना वायरस महामारी का रूप लेता जा रहा है। इस खतरनाक वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 80 हो गई।

WAf𝕏TGin🖨
चीन में भारतीय छात्रों को घर के अंदर रहने की सलाह

बीजिंग । चीन ने कोरोना वायरस महामारी का रूप लेता जा रहा है।

इस खतरनाक वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 80 हो गई। जबकि 2300 लोगों के इससे पीड़ित होने की खबर है।

इनमें से 350 लोगों की हालत नाजुक बताई जा री है। वहीं, वुहान में मौजूद भारतीय छात्रों को घरों के अंदर ही रहने की सलाह दी गई है।

चीन में फैली इस बीमारी को निमोनिया का एक नया प्रकार बताया जा रहा है, जिसे 2019-एनसीओवी नाम दिया गया है। भारत ने कहा है कि चीन में पैदा हुई स्थिति पर उसकी पूरी नजर है।

भारतीय दूतावास वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित वुहान शहर में मौजूद 250 भारतीयों (ज्यादातर छात्र) के संपर्क में है।