मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

अफ्रीका में महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन

विदेश मंत्री एस. जयशंकर और नाईजर के राष्ट्रपति महमदौ इसोफौ ने कल अफ्रीका में महात्मा गांधी की स्मृति में भारत द्वारा स्थापित पहले सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन

WAf𝕏TGin🖨
अफ्रीका में महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन

विदेश मंत्री एस. जयशंकर और नाईजर के राष्ट्रपति महमदौ इसोफौ ने कल अफ्रीका में महात्मा गांधी की स्मृति में भारत द्वारा स्थापित पहले सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन किया। विदेश मंत्रालय ने वक्तव्य में कहा कि महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र भारत-नाईजर मैत्री और अफ्रीका के प्रति भारत की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल सुविधायुक्त यह सम्मेलन केंद्र अफ्रीका में महात्मा गांधी के सम्मान में स्थापित पहला केंद्र है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पिछले वर्ष मनाई गई।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर नाईजर और ट्यूनीशिया की तीन दिन की यात्रा के पहले चरण में सोमवार को नाईजर की राजधानी नियामी पहुंचे थे। उन्होंने कल प्रधानमंत्री ब्रिगी रफिनी से मुलाकात की।