मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

केजरीवाल के खिलाफ कौन लड़ेगा चुनाव

दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब एक महीने से भी कम समय शेष रह गया है। जहां एक ओर दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित

WAf𝕏TGin🖨
केजरीवाल के खिलाफ कौन लड़ेगा चुनाव

दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब एक महीने से भी कम समय शेष रह गया है। जहां एक ओर दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।

वहीं कांग्रेस और बीजेपी में उम्मीदवारों को लेकर मंथन जारी है। दिल्ली की सबसे हाई प्रोफाइल सीट नई दिल्ली में दिलचस्प लड़ाई देखने को मिल सकती है।

इस सीट से दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ते हैं। ऐसे में कांग्रेस और बीजेपी में केजरीवाल के खिलाफ प्रत्याशी को लेकर मंथन जारी है।

पहले खबर थी कि बीजेपी की तरफ से सषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को केजरीवाल के खिलाफ उतारा जाएगा। लेकिन बाद में पता चला कि उनसे अब तक पार्टी के किसी नेता ने संपर्क ही नहीं किया है।

कुमार विश्वास ने भी बीजेपी में शामिल होने की खबरों का खंडन कर दिया।