मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

यूक्रेन के प्रधानमंत्री ने दिया इस्‍तीफा

यूक्रेन की राजनीति में एक वीडियो के लीक होने के बाद उथल-पुथल मच गया। इस वीडियो में देश के प्रधानमंत्री यहां के राष्‍ट्रपति की अर्थव्‍यवस्‍था के समझ को

WAf𝕏TGin✉🖨
यूक्रेन के प्रधानमंत्री ने दिया इस्‍तीफा

कीव । यूक्रेन की राजनीति में एक वीडियो के लीक होने के बाद उथल-पुथल मच गया। इस वीडियो में देश के प्रधानमंत्री यहां के राष्‍ट्रपति की अर्थव्‍यवस्‍था के समझ को लेकर आलोचना करते नजर आ रहे हैं। राष्‍ट्रपति वोलोदोमिर जेलेंस्‍की की निंदा करने वाले देश के प्रधानमंत्री ओलेक्‍सी गोंचारुक ने शुक्रवार को अपने इस्‍तीफे की पेशकश की। दरअसल, प्रधानमंत्री का एक वीडियो लीक हुआ है जिसमें वे अर्थव्‍यवस्‍था को लेकर राष्‍ट्रपति जेलेंस्‍की की समझ की निंदा कर रहे हैं।