मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

अबु धाबी में शुरू होगा भावी उर्जा वैश्विक सम्मेलन

भावी ऊर्जा के बारे में वैश्विक शिखर सम्‍मेलन आज अबु धाबी में आरंभ होगा। 170 देशों के साढ़े 33 हजार प्रतिनिधि‍ इसमें शामिल होंगे।

WAf𝕏TGin🖨
अबु धाबी में शुरू होगा भावी उर्जा वैश्विक सम्मेलन

भावी ऊर्जा के बारे में वैश्विक शिखर सम्‍मेलन आज अबु धाबी में आरंभ होगा। 170 देशों के साढ़े 33 हजार प्रतिनिधि‍ इसमें शामिल होंगे। चार दिन के इस आयोजन में आठ सौ विशेषज्ञों के प्रदर्शनी लगाने की संभावना है।

इस वर्ष के शिखर सम्‍मेलन का विषय है- ऊर्जा के वैश्विक उपभोग, उत्‍पादन और निवेश पर पुनर्विचार। यह शिखर सम्‍मेलन हर वर्ष अबु धाबी के राष्‍ट्रीय प्रदर्शनी केन्‍द्र पर आयोजित होता है। 2020 के सम्‍मेलन में पांच मुख्य बिन्‍दुओं पर केन्‍द्रि‍त होगा।

ये हैं- ऊर्जा, सौर, जल, अपशिष्‍ट और स्‍मार्ट शहर। सम्‍मेलन में सरकारों के शीर्ष अधिकारी और व्‍यापार प्रमुख भी भाग लेंगे।