मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

मैड्रिड में संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन में मसौदा संधि को लेकर गतिरोध जारी

मैड्रिड में संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन में गतिरोध बना हुआ है। दो सप्ताह से जारी वार्ता की अध्यक्षता कर रही चिली की पर्यावरण मंत्री कैरोलिना श्मिट ने सभी प्रतिभागी

WAf𝕏TGin✉🖨
मैड्रिड में संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन में मसौदा संधि को लेकर गतिरोध जारी

मैड्रिड में संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन में गतिरोध बना हुआ है। दो सप्ताह से जारी वार्ता की अध्यक्षता कर रही चिली की पर्यावरण मंत्री कैरोलिना श्मिट ने सभी प्रतिभागी देशों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे मसौदा संधि में संतुलन बनाने का प्रयास करे।

उन्होंने कहा कि विश्व के सामने यह उदारहण रखना होगा कि इस शिखर वार्ता से ठोस नतीजे निकले हैं। उन्होंने कहा कि यह कठिन कार्य है लेकिन ऐसा करना जरूरी है।

सम्मेलन में भाग ले रहे अविकसित, विकासशील और विकसित देशों ने अपने-अपने कारणों से चिली के मसौदा प्रस्ताव पर आपत्ति व्यक्त की है।

अमरीका को कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति न बन पाने की वजह बताया जा रहा है। अमरीका अगले वर्ष ऐतिहासिक पेरिस जलवायु समझौते से अलग हो रहा है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार 84 देशों ने अगले वर्ष के अन्त तक अपनी राष्ट्रीय योजनाओं में जलवायु परिवर्तन रोकथाम के अधिक से अधिक उपाय शामिल करने का वायदा किया है।