मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

हैदराबाद दुष्‍कर्म पीड़िता के परिवार को त्‍वरित न्‍याय दिया जाना चाहिए-किशन रेड्डी

केन्‍द्रीय गृह राज्‍यमंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा है कि हैदराबाद दुष्‍कर्म पीडि़ता के परिवार को त्‍वरित न्‍याय अवश्‍य दिया जाना चाहिए। आज संसद के बाहर पत्रकारों से बात करते

WAf𝕏TGin🖨
हैदराबाद दुष्‍कर्म पीड़िता के परिवार को त्‍वरित न्‍याय दिया जाना चाहिए-किशन रेड्डी

केन्‍द्रीय गृह राज्‍यमंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा है कि हैदराबाद दुष्‍कर्म पीडि़ता के परिवार को त्‍वरित न्‍याय अवश्‍य दिया जाना चाहिए। आज संसद के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए उन्‍होंने कहा कि वे राज्‍य सरकार के अधिकारियों और पीडि़ता के परिजनों से मिल चुके हैं तथा उन्‍होंने इस मामले की तेजी से जांच के लिए राज्‍य सरकार से कहा है।

श्री रेड्डी ने कहा कि केन्‍द्र इस मामले में राज्‍य सरकार को हरसंभव सहायता देने को तैयार है। इस घटना की निंदा करते हुए उन्‍होंने कहा कि इससे समूचा राष्‍ट्र दुखी हुआ है। इस मामले में राज्‍य सरकार की पुलिस द्वारा देरी से की गई कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए उन्‍होंने कहा कि कार्य क्षेत्र के मामले को लेकर पीडि़ता के परिजनों को काफी कठिनाई उठानी पड़ी।