GMCH STORIES

जूलियन असांज के खिलाफ दुष्कर्म के आरोपों की जांच रोकी गई

( Read 10130 Times)

20 Nov 19
Share |
Print This Page
जूलियन असांज के खिलाफ दुष्कर्म के आरोपों की जांच रोकी गई

स्वीडन के अधिकारियों ने विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांज के खिलाफ दुष्कर्म के आरोपों की जांच रोक दी है। साक्ष्यों की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया गया। उप मुख्य अभियोजक ईवा मैरी पर्सन ने बताया कि शिकायतकर्ता ने जो साक्ष्य दिये थे उन्हें विश्वसनीय माना गया था लेकिन एक दशक के बाद गवाहों की याददाश्त धुंधली पड़ गयी है।
जून में स्वीडन की एक अदालत ने व्यवस्था दी थी कि असांज को हिरासत में नहीं रखा जाना चाहिए। इसका अर्थ था कि स्वीडन में असांज के खिलाफ चल रही जांच जारी रहे लेकिन उसका प्रत्यर्पण नहीं किया जाएगा और उससे ब्रिटेन में ही पूछताछ की जा सकती है।
असांज 2012 से लंदन में इक्वाडोर दूतावास में छिपा हुआ था जहां से उसे दो महीने पहले बाहर निकाला गया। बाहर आते ही उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया और अब वह जमानत के उल्लंघन के आरोप में ब्रिटेन में 50 हफ्ते की जेल की सजा काट रहा है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like