मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 30 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

जरूरतमंदों को पहुंचाएंगे खाने का सामान

उदयपुर के जरूरतमंद लोगो को करोना महामारी के कारण उत्पन्न होने वाली खाने की समस्या के निदान हेतु सी पी बंसल, विजय गोयल एवं दिनेश जोशी करोना योद्धा ने अब तक 40 परिवार को खाने का सामान वितरित किया है

WAf𝕏TGin✉🖨
जरूरतमंदों को पहुंचाएंगे खाने का सामान

उदयपुर के जरूरतमंद लोगो को करोना महामारी के कारण उत्पन्न होने वाली खाने की समस्या के निदान हेतु सी पी बंसल, विजय गोयल एवं दिनेश जोशी करोना योद्धा ने अब तक 40 परिवार को खाने का सामान वितरित किया है जिसमें प्रत्येक परिवार को 10किलो आटा 1किलो दाल 1किलो नमक एवं 500 ML तेल दिया गया है।

करोना योद्धा अपनी टीम बना रहे है जिसमें अभी तक गणपति नगर विकास समिति,डा. दीपक अग्रवाल,डा. विनय गोयल एवं सोन गंगा ट्रस्ट ने अपना सहयोग प्रदान किया है।

इनके अलावा सहयोग के लिए अन्य लोग भी आगे आ रहे हैं। करोना योद्धा टीम के मोबाइल न. 7727996666 /9460326434 / 9001796275 है जो भी अभाव गृस्त परिवार सहयोग चाहते हैं उनसे इस समाचार द्वारा विनम्र अनुरोध है कि उपरोक्त मोबाइल नंबर पर हमसे संपर्क कर सकते है।

सामग्री वितरित करने में राम मोहन शर्मा, डा दीपक अग्रवाल,गहरी लाल डांगी,सुरेश डांगी,पर्व एवं कांची बंसल ने सहयोग किया।