मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 28 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Entertainment

कंगना ने भारी मन से मुंबई छोड़़ी

अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोमवार को मुंबई छोड़़ दी और अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हो गईं। अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें लगातार हमलों तथा अपशब्दों से भयभीत

WAf𝕏TGin✉🖨
कंगना ने भारी मन से मुंबई छोड़़ी

मुंबई । अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोमवार को मुंबई छोड़़ दी और अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हो गईं।

अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें लगातार हमलों तथा अपशब्दों से भयभीत किया गया और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से शहर की तुलना करना ‘बिल्कुल सही' था॥।

रनौत ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से की थी। इसके बाद उनका महाराष्ट्र में सत्तारूढø़Ã शिवसेना के साथ विवाद हो गया था।

वह पिछले हफ्ते अपने हिमाचल प्रदेश के मनाली से कुछ दिनों के लिए मुंबई लौटी थीं और उसी दिन शिवसेना के शासन वाली बीएमसी ने उनके दफ्तर में ‘अवैध' निर्माण को गिराया था।

इसके बाद उन्होंने बंबई हाईकोर्ट का रुख किया था जिसने तोड़़फोड़़ की कार्रवाई पर रोक लगाई थी।