मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 30 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Entertainment

महंगाई की तुलना में 'अमर अकबर एंथनी' ने 'बाहुबली' से ज्यादा कमाई की-अमिताभ

अमर अकबर एंथोनी 1977 में आयी एक एक्शन कॉमेडी पारिवारिक फिल्म थी, जिसका निर्देशन और निर्माण मनमोहन देसाई ने किया था, कादर खान ने इस फिल्म की कहानी

WAf𝕏TGin✉🖨
महंगाई की तुलना में 'अमर अकबर एंथनी' ने 'बाहुबली' से ज्यादा कमाई की-अमिताभ

अमर अकबर एंथोनी 1977 में आयी एक एक्शन कॉमेडी पारिवारिक फिल्म थी, जिसका निर्देशन और निर्माण मनमोहन देसाई ने किया था, कादर खान ने इस फिल्म की कहानी को लिखा था ।फिल्म में विनोद खन्ना, अमिताभ बच्चन, और ऋषि कपूर, शबाना आज़मी, परवीन बाबी और नीतू सिंह की मुख्य भूमिकाएँ थी।

यह फिल्म तीन भाइयों पर केंद्रित थी जो बचपन में अलग हो जाते हैं और विभिन्न धर्मों के तीन परिवारों द्वारा अपनाए जाते हैं - हिंदू धर्म, इस्लाम और ईसाई धर्म।

फिल्म की अनोखी कहानी में बिछड़ चुके ये तीने भाई अलग-अलग पेशे से होते हैं। एक पुलिसकर्मी, एक गायक और एक देशी शराब बार के मालिक बनते हैं।

फिल्म को उस जमाने में लोगों ने खूब पसंद किया था।