मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Entertainment

तानाजी' ने की धांसू कमाई

अजय देवगन की फ़िल्म तानाजी- द अनसंग वॉरियर ने मंगलवार को तो धमाका ही कर दिया। नॉन हॉलीडे पर भी तानाजी ने कमाई का अम्बार लगा दिया और ओपनिंग

WAf𝕏TGin🖨
तानाजी' ने की धांसू कमाई

नई दिल्ली । अजय देवगन की फ़िल्म तानाजी- द अनसंग वॉरियर ने मंगलवार को तो धमाका ही कर दिया। नॉन हॉलीडे पर भी तानाजी ने कमाई का अम्बार लगा दिया और ओपनिंग डे से भी अधिक अपने खाते में डाल लिये। अजय के करियर की 100वीं फ़िल्म तानाजी आज 100 करोड़ क्लब में दाखिल हो जाएगी। मंगलवार को तानाजी ने 15.28 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया, जिसके साथ फ़िल्म का 5 दिनों का कलेक्शन अब 90.96 करोड़ हो चुका है। यानि 100 करोड़ क्लब में पहुंचने के लिए फ़िल्म को सिर्फ़ 9.04 करोड़ की दरकार है।