मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Entertainment

फिल्म मर्दानी 2 में रानी मुखर्जी संग काम करने का उनका अनुभव काफी बेहतरीन : श्रुति

अभिनेत्री श्रुति बापना का कहना है कि आगामी फिल्म मर्दानी 2 में रानी मुखर्जी संग काम करने का उनका अनुभव काफी बेहतरीन रहा। फिल्म में श्रुति एक पुलिस की भूमिका

WAf𝕏TGin✉🖨
फिल्म मर्दानी 2 में रानी मुखर्जी संग काम करने का उनका अनुभव काफी बेहतरीन : श्रुति

अभिनेत्री श्रुति बापना का कहना है कि आगामी फिल्म मर्दानी 2 में रानी मुखर्जी संग काम करने का उनका अनुभव काफी बेहतरीन रहा। फिल्म में श्रुति एक पुलिस की भूमिका में हैं, जो पुलिस अधीक्षक शिवानी शिवाजी राय (रानी मुखर्जी) की टीम का एक हिस्सा है।

श्रुति ने बातचीत में कहा, यह रोमांचक होने के साथ-साथ काफी चुनौतीपूर्ण भी रहा, क्योंकि मैं रानी के साथ काम कर रही थी। उनके साथ काम करना असाधारण रहा।

वह बहुत स्वाभाविक है, जिनके साथ आसानी से काम किया जा सकता है। वह अपने काम के प्रति बेहद समर्पित हैं और सुझाव के साथ अपने सह-कलाकारों की भी मदद करती हैं।

मुझे काफी कुछ सीखने को मिला। उन्होंने कहा कि, उनका स्वभाव काफी दोस्ताना है।

शूटिंग के आखिर तक हमारे बीच काफी अच्छा रिश्ता बन गया। वह सुनिश्चित करती हैं कि उनकी पूरी टीम खुश और सहज हो।

वह हम सबके प्रति बेहद सहृदय थी।