मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Entertainment

अक्षय कुमार नए निर्देशक के साथ काम करते हैं

बालीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार का कहना है कि बड़े निर्देशक उन्हें अपनी फिल्मों में नहीं लेते हैं इसलिए वह नए निर्देशकों के साथ काम करते हैं। अक्षय कुमार

WAf𝕏TGin✉🖨
अक्षय कुमार नए निर्देशक के साथ काम करते हैं

मुंबई । बालीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार का कहना है कि बड़े निर्देशक उन्हें अपनी फिल्मों में नहीं लेते हैं इसलिए वह नए निर्देशकों के साथ काम करते हैं।

अक्षय कुमार ने फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े डायरेक्टर्स के साथ नाम मात्र का ही काम किया है। वह ज्यादातर नए डायरेक्टर्स के साथ ही काम करते हैं।

अक्षय ने बताया कि वह नए डायरेक्टर्स के साथ ही काम क्यों करते हैं। उन्होंने कहा, मैं नए डायरेक्टर्स के साथ इसलिए काम करता हूं क्योंकि बड़े डायरेक्टर्स मुझे अपनी फिल्मों में नहीं लेते।

जब बड़े लोग आपको अपनी फिल्मों में नहीं लेते तो फिर आपको अपना सफर खुद ही शुरू करना पड़ता है। यदि आपको किसी बड़े पब्लिकेशन में नौकरी नहीं मिलती तो आप छोटे पब्लिकेशन से शुरुआत करते हैंऔर वहां से आप लंबी छलांग लगाते हैं।

आप सिर्फ यह सोचकर घर पर नहीं बैठे रह सकते कि लोग क्यों मुझे अपनी फिल्मों में नहीं ले रहे जबकि मैं इतना काबिल हूं।