मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Entertainment

‘‘अटैक’ स्वतंत्रता दिवस पर होगी रिलीज

जॉन अब्राहम की आगामी थिल्रर फिल्म ‘‘अटैक’ अगले साल 14 अगस्त, 2020 को रिलीज होगी। इस फिल्म के साथ, तीसरी बार जॉन स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपनी

WAf𝕏TGin🖨
‘‘अटैक’ स्वतंत्रता दिवस पर होगी रिलीज

मुंबई । जॉन अब्राहम की आगामी थिल्रर फिल्म ‘‘अटैक’ अगले साल 14 अगस्त, 2020 को रिलीज होगी।

इस फिल्म के साथ, तीसरी बार जॉन स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपनी फिल्म रिलीज कर रहे हैं। साल 2018 में ‘‘सत्यमेव जयते’ 15 अगस्त के दिन रिलीज हुई थी और इस साल भी ‘‘बाटला हाउस’ इसी दिन रिलीज हुई थी।

इस एक्शन-थिल्रर फिल्म में जॉन के साथ जैकलीन फर्नाडीज और रकुल प्रीत सिंह भी नजर आएंगे। लक्ष्य राज आनंद ने इसे लिखा और निर्देशित किया है।

जॉन ने कहा,‘‘अटैक’ एक बेहतरीन कहानी के साथ मजेदार थिल्रर फिल्म है और यह शैली मुझे बहुत पसंद भी है। यह स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी जो इसे और भी अधिक रोमांचक बनाता है।