मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Entertainment

मैं अनजान था मुझे आठ साल से टीबी थी : बिग बी

मेगास्टार अमिताभ बच्चन को आठ साल तक यह पता नहीं था कि वह टीबी जैसी बीमारी से पीड़ित थे। उन्होंने कहा कि उन्हें यह बात लोगों को बताने में बुरा नहीं लगता कि वह

WAf𝕏TGin🖨
मैं अनजान था मुझे आठ साल से टीबी थी : बिग बी

मेगास्टार अमिताभ बच्चन को आठ साल तक यह पता नहीं था कि वह टीबी जैसी बीमारी से पीड़ित थे। उन्होंने कहा कि उन्हें यह बात लोगों को बताने में बुरा नहीं लगता कि वह टीबी के मरीज रह चुके हैं।

अमिताभ स्वस्थ इंडिया की लॉन्चिग के मौके पर डॉक्टर हर्षवर्धन से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने उनसे आग्रह किया कि नियमित जांच के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए, ताकि शुरुआत में ही बीमारी का पता चल सके।

बिग बी ने कहा, मैं हर समय अपने व्यक्तिगत उदाहरण को सबके सामने लाता रहता हूं और कोशिश करता हूं कि आप सबको इसके प्रति जागरूक कर सकूं। मुझे यह सार्वजनिक तौर पर कहते हुए बुरा नहीं लगता है कि मैं एक टीबी का और हेपेटाइटिस बी का मरीज रहा हूं।