मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 30 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Entertainment

दीपिका पादुकोण ने फिल्म 83 के लिए 14 करोड़ रुपये फीस ली

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण ने फिल्म 83 के लिए 14 करोड़ रुपये फीस ली है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी एक बार फिर रुपहले पर्दे पर दिखाई

WAf𝕏TGin✉🖨
दीपिका पादुकोण ने फिल्म 83 के लिए 14 करोड़ रुपये फीस ली

मुंबई । बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण ने फिल्म 83 के लिए 14 करोड़ रुपये फीस ली है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी एक बार फिर रुपहले पर्दे पर दिखाई देगी। दीपिका ने रणवीर की फिल्म 83 साइन की है जिसमें वह उनकी पत्नी की भूमिका में दिखाई देंगी।

फिल्म में रणवीर पूर्व भारतीय क्रि केट कप्तान कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं जबकि दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया के रोल में दिखेंगी। कहा जा रहा है कि दीपिका इस फिल्म में इतना छोटा साइड रोल करने के लिए तैयार नहीं थीं।

दीपिका ने इससे पहले अपनी पिछली सभी फिल्मों में मुख्य किरदार निभाए हैं और इस फिल्म में उनका रोल काफी छोटा है। दीपिका को इस फिल्म के लिए 14 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस दी गई है और तभी वह इस रोल को करने के लिए तैयार हुई हैं।