GMCH STORIES

आरआरआर के गीत नाटु नाटु ने ऑस्कर जीत कर रचा इतिहास

( Read 2724 Times)

14 Mar 23
Share |
Print This Page

आरआरआर के गीत नाटु नाटु ने ऑस्कर जीत कर रचा इतिहास

भारतीय फिल्म आरआरआर के तेलुगु गीत नाटु नाटु ने अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ मूल (ओरिजनल) गीत की श्रेणी में ऑस्कर जीत कर इतिहास रच दिया है।
निर्देशक एस. एस. राजामौली की फिल्म आरआरआर के इस गीत नाटु नाटु के संगीतकार एम. एम. कीरावानी हैं और गीतकार चंद्रबोस ने इसके बोल लिखे हैं। इसे आवाज काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज ने दी है। नाटु नाटु का मतलब होता है नाचना। गीत में अभिनेता राम चरण और जूनियर एनटीआर पर फिल्माया गया है, जिसमें उनके जोरदार नृत्य को भी काफी सराहना मिली है। कीरावानी ने कहा, मैं द कारपेंटर्स (बैंड के गीत) सुनते हुए बड़ा हुआ और आज यहां ऑस्कर के साथ हूं। मेरी बस एक ही ख्वाइश थी.राजामौली और मेरे परिवार की भी. आरआरआर जीत जाए. सभी भारतीयों का गौरव..। चंद्रबोस ने केवल नमस्ते नाटु नाटु के संगीतकार एम एम कीरावानी और गीतकार चंद्रबोस आस्कर पुरस्कार दिखाते हुए।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Entertainment
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like