GMCH STORIES

सोशल मीडिया पर विवेक केशरी का चला जादू ,कई बॉलीवुड एक्टर्स के साथ मचा चुके है धमाल

( Read 3376 Times)

29 Nov 22
Share |
Print This Page
सोशल मीडिया पर विवेक केशरी का चला जादू ,कई बॉलीवुड एक्टर्स के साथ मचा चुके है धमाल

मूलतः उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर शहर के रहने वाले मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, दोस्त और एक अच्छे एंकर विवेक केशरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। विवेक केशरी का जन्म 26 मार्च 2001 को मिर्जापुर उत्तर प्रदेश में हुआ था इनके पिताजी एक लेखक है और माताजी हाउसवाइफ है। विवेक सोशल मीडिया पर बेहद ही ज्यादा पॉपुलर चेहरा है आज उन्हें न सिर्फ आम जनता जानती है बल्कि बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत के कलाकार भी उनसे परिचित है और उनके साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आते है। विवेक केशरी कई तरह के खास प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा रह चुके है। विवेक के इंस्टाग्राम के फॉलोअर्स कई मिलियन में है उनके पोस्ट देखकर आप बिलकुल ही हैरान हो जाएंगे। उनकी अदाकारी और उनकी जानकारी भरी बातो को लोग कई लाखो की संख्या में देखते है और पसंद भी करते है।

विवेक केशरी हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल के सॉन्ग 'ब्लॉकबस्टर' को प्रमोट करते भी नजर आ चुके है। साथ जैकलीन फर्नाडिस, जान्हवी कपूर, हनी सिंह के अलावा नेहा कक्कड़ के साथ भी उनका खास लाइव शो  दर्शको ने खूब एन्जॉय किया है। विवेक केशरी अपने कई बड़े और खास प्रोजेक्ट्स के साथ जल्द ही दर्शको के बीच धमाका करेंगे।

https://www.instagram.com/p/CldU92oj0xV/?hl=en

विवेक केशरी एक बेहद ही अच्छे डांसर, अभिनेता और एक वक्ता। है उनके कई सांग्स रिलीज़ हो चुके है जो काफी पसंद किये गए है यही नहीं कई सुपरहिट गानो को वे अपने अंदाज में रिक्रिएशन भी करते है।  हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म 'ब्रह्माश्त्र' के सॉन्ग 'केसरिया' को उन्होंने अपने अंदाज में रिक्रिएट किया है।

https://www.facebook.com/vivek.smarty.355
 
विवेक जल्द ही नए प्रोजेक्ट्स के साथ दर्शकों के बीच अपना नया धमाका लेकर आएँगे .अब वो कोई फिल्म होगी या कोई सॉन्ग इसका खुलासा जल्द होगा। बिग बॉस फेम एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ कई गाने के वीडियो में विवेक केशरी नज़र आ चुके जिस को दर्शक बहुत पसंद किये थे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines , Entertainment
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like