GMCH STORIES

दुर्गा पूजा के अवसर पर जारी हुआ निर्देशक रामाकांत प्रसाद की फिल्म 'मेंटल आशिक' का फर्स्ट लुक

( Read 4801 Times)

28 Sep 22
Share |
Print This Page

दुर्गा पूजा के अवसर पर जारी हुआ निर्देशक रामाकांत प्रसाद की फिल्म 'मेंटल आशिक' का फर्स्ट लुक

शक्ति की अधिष्ठात्री देवी दुर्गा की पूजा के अवसर आज संगीतकार सह निर्देशक रामाकांत प्रसाद की भोजपुरी फिल्म 'मेंटल आशिक' का फर्स्ट लुक आउट किया गया। इस फिल्म की प्रस्तुति डी एस पी फिल्म और  इन एसोशीएशन नमस्कार फोटो कॉपी सेंटर के  से  कर रही है।  फिल्म के फर्स्ट लुक से प्रतीत होता है कि यह एक्शन फिल्म होने वाली है। इस फिल्म के निर्माता मुकेश कुमार पंडित हैं। कार्यकारी निर्माता और लेखक सरोज पंडित हैं। सह निर्माता राम बाबू साह, रमेश पंडित, अशोक जायसवाल, मनोज यादव और अनिल साह हैं। 

फिल्म का फर्स्ट लुक इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि यह एक्शन पैक्ड फिल्म होने वाली है। फिल्म के पोस्टर में एक फौजी का शेडो डाला गया है, जो आग के अंगारों पर चलता नजर आ रहा है। फिल्म भरपूर एक्शन वाली होगी, ये कहना है रामाकांत प्रसाद का। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि फिल्म में कहानी, गाने, एक्शन जैसी चीजें बैलेंस होंगी और यह फिल्म दर्शकों का खूब मनोरंजन भी करेगी। 

उन्होंने बता कि फिल्म 'मेंटल आशिक' से भोजपुरी पर्दे पर सावन कुमार को इंट्रोड्यूस किया जा रहा है। फिल्म में उनके साथ विशाल सिंह और ऋतु सिंह भी मुख्य भूमिका में होंगे। इसके अलावा संजय महानंद, अशोक गुप्ता और ध्रुवा कोइराला भी फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग लखनऊ में हुई थी। जल्द ही इसका ट्रेलर और रिलीज डेट भी जारी किया जाएगा। फिलहाल फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन चल रहा है। फिल्म में गीत प्यारे लाल यादव, यादव राज, सुमित चंद्रवंशी, यश कुमार ,उषा कुशवाहा का है। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। एक्शन प्रदीप खड़का और कोरियोग्राफी प्रीतम कुमार व अनुपम कुमार ने की है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Entertainment , ,
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like