मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 3 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Entertainment

अदालत नहीं पहुंचीं कंगना रनौत

मुंबई की एक अदालत ने गीतकार जावेद अख्तर द्वारा दायर आपराधिक मानहानि के मुकदमे में अभिनेत्री कंगना रनौत को व्यक्तिगत पेशी से छूट का अनुरोध मंगलवार को

WAf𝕏TGin✉🖨
अदालत नहीं पहुंचीं कंगना रनौत

मुंब । मुंबई की एक अदालत ने गीतकार जावेद अख्तर द्वारा दायर आपराधिक मानहानि के मुकदमे में अभिनेत्री कंगना रनौत को व्यक्तिगत पेशी से छूट का अनुरोध मंगलवार को स्वीकार कर लिया और कहा कि अगर वह सुनवाई की अगली तारीख २० सितम्बर को पेश होने में विफल रहती हैं‚ तो उनके खिलाफ वारंट जारी किया जाएगा ।

याचिका पर सुनवाई शुरू होते ही कंगना के वकील ने अभिनेत्री के स्वस्थ नहीं होने का हवाला दिया और उन्हें व्यक्तिगत पेशी से छूट देने का अनुरोध किया।

वकील ने अदालत के समक्ष एक चिकित्सा प्रमाण पत्र भी दाखिल किया और कहा कि अपने फिल्म के प्रचार के लिए यात्रा करने के दौरान उनमें ‘कोविड़–१९ के लक्षण' दिखने लगे हैं।

वहीं‚ अख्तर के वकील ने कहा कि यह मामले की सुनवाई टालने का महज एक बहाना है।