GMCH STORIES

प्रियंका ने लंदन से शेयर की खूबसूरत सेल्फी

( Read 5869 Times)

03 Aug 21
Share |
Print This Page
प्रियंका ने लंदन से शेयर की खूबसूरत सेल्फी

बॉलीवुड से हॉलीवुड में छलांग लगाने वालीं ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के दीवाने दुनिया भर में हैं। सोशल मीडिया पर उनकी पैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। सोशल मीडिया पर एक्टिव प्रियंका अक्सर अपनी तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं। इन दिनों पति निक जोनास से दूर लंदन में रूसो ब्रदर्स के ’सिटाडेल’ की शूटिग कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने ’सिटाडेल’ के सेट से सेल्फी शेयर की, जिसको देखने के बाद निक जोनास भी खुद को रोक नहीं सकेऔर उन्होंने सरेआम फिर ’पीसी’ पर प्यार लुटा दिया। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर को साझा किया है। उन्होंने जो तस्वीर शेयर की हैं, उसमें उनका अंदाज लोगों को दीवाना कर रहा है। यहीं वजह है कि प्रियंका का ये अंदाज देख निक जोनास भी खुद को रोक नहीं सके। तस्वीर में प्रियंका व्हाइट कलर की ड्रेस के साथ न्यूज मेकअप मेंनजर आ रही हैं।. निक ने प्रियंका की सेल्फी पर कॉमेंट करते हुए लिखा, ’यूआर हॉट’ इसके साथ उन्होंने दिल वाली इमोजी भी बनाईं।निक इन दिनों प्रियंका की यादों में खोए हुए हैं, दरअसल एक्ट्रेस के पति और सिगर निक जोनस फिलहाल अपनी पत्नी से दूर अमेरिका में अपने घर पर हैं जबकि प्रियंका लंदन मेंबिजी हैं।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Entertainment ,
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like