नई दिल्ली । हालीवुड़ अभिनेत्री जेसिका बिएल का कहना है कि वह और निर्माता मिशेल पर्पल सभी उम्र की महिलाओं को मंच देना चाहती हैं तथा उनकी आगामी थ्रिलर श्रृंखला ‘क्रुएल समर' ऐसा ही एक प्रयास है। बिएल और पर्पल ने अपनी कंपनी ‘आयरन ओशन प्रोड़क्शन्स' के माध्यम से ‘द सिनर' नामक श्रृंखला भी बनाई थी जिसमें बिएल ने अभिनय किया था। बर्ट वी रायल‚ ‘क्रूएल समर' के कार्यकारी निर्माता हैं। इसकी कहानी ९० के दशक के‚ गर्मी के तीन मौसम पर आधारित है जब एक खूबसूरत और लोकप्रिय लड़़की केट लापता हो जाती है तथा एक अन्य लड़़की जेनेट मशहूर हो जाती है जिससे बाद में सभी घृणा करने लगते हैं। बिएल ने साक्षात्कार में कहा‚ इस कहानी में दो युवा लड़़कियों के अनुभव दर्शाए गए हैं। हम हमेशा महिलाओं की आवाज उठाते हैं और उनकी कहानी सुनाते हैं। हम यह नहीं देखते कि उनकी उम्र क्या है‚ वह युवा हैं या अधेड़़। बिएल ‘क्रूएल समर' की कार्यकारी निर्माता भी हैं। उन्होंने कहा कि १० कडि़़यों वाली इस श्रृंखला में अलग–अलग दृष्टिकोण दिखाए गए हैं।