बेंगलुरु। मशहूर अदाकारा जयंती का सोमवार को निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 76 वर्ष की थीं। अपने पांच दशक से लंबे करियर में जयंती ने विभिन्न भाषाओं में 500 से अधिक फिल्में की। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उन्हें उम्र संबंधी परेशानियां थीं और कुछ समय से उनका इलाज चल रहा था। जनवरी 1945 को बल्लारी में अंग्रेजी के प्रोफेसर बालासुब्रमण्यम और संथानलक्ष्मी के घर जन्मी कमला कुमारी यानी जयंती ने जेनु गुडू से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।