GMCH STORIES

भारत में बढ़ते कोरोना वायरस से परेशान हुईं प्रियंका चोपड़ा

( Read 9074 Times)

20 Apr 21
Share |
Print This Page
भारत में बढ़ते कोरोना वायरस से परेशान हुईं प्रियंका चोपड़ा

नई दिल्ली । भारत में कोरोना वायरस के मामले हर दिन बढ़ते जा रहे हैं। देश के कई राज्यों में इस वायरस से संक्रमितों की संख्या में हर दिन इजाफा देखने को मिल रहा है। यही वजह है जो राज्य सरकारों ने अपने यहां कोरोना कर्फ्यू और लॉकडाउन लगा दिया है। वहीं इस खतरनाक वायरस पर कई फिल्मी सितारे भी अपनी चिंता व्यक्त कर रहे हैं। साथ ही फैंस और लोगों से अपना ख्याल रखने की अपील भी कर रहे हैं। बॉलीवुड और हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी भारत के लोगों के लिए अपनी चिंता जाहिर की है और लोगों से कोरोना महामारी से बचने के लिए सावधानियां बरतने की अपील की है। प्रियंका चोपड़ा ने यह चिंता सोशल मीडिया पर व्यक्त की है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Entertainment
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like