इस साल सुपर स्टार अरविंद अकेला कल्लू की भोजपुरी फिल्म ‘शुभ घड़ी आयो’ का ट्रेलर खूब देखा जा रहा है। फिल्म के ट्रेलर को रिलीज हुए 24 घंटे हुए हैं, मगर अब तक लाखो लोग ने फिल्म को देख चुके हैं। फिल्म के ट्रेलर में अरविंद अकेला कल्लू जिस अंदाज में नजर आये हैं, उससे यही लगता है कि यह फिल्म न सिर्फ कल्लू के लिए बल्कि भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के लिए बेहद खास है।
फिल्म ‘शुभ घड़ी आयो’ में अरविंद अकेला कल्लू के साथ सुपर हॉट अभिनेत्री अक्षरा सिंह नजर आयी हैं। दोनों की केमेस्ट्री देखते ही बनती है। वहीं,कल्लू ने अक्षरा के साथ बनी अपनी केमेस्ट्री पर कहा कि हमने जब भी स्क्रीन शेयर किया है। दर्शकों ने हमारी केमेस्ट्री को पसंद किया। वैसे इस फिल्म में हमारा साथ आना पटकथा की डिमांड थी। मगर फिर भी सेट पर हमने भरपूर मस्ती के साथ फिल्म की शूटिंग पूरी की।
कल्लू ने बताया कि यह फिल्म एक ऐसे लड़की की कहानी पर बेस्ड है, जिसका सपना एक गोरी और खूबसूरत लड़की से शादी करने का होता है। उसे काले लोगों से बेहद नफरत है। इसलिए वह काली लड़कियों से शादी नहीं करता है। ऐसे में उसे एक लड़की मिलती है, जो गोरी और मांगलिक है। यह किरदार अक्षरा सिंह कर रही हैं फिल्म में। फिर तय होता है कि किसी तरह से उसी लड़की से वो शादी करेगा। शादी होती है, मगर सालों तक कोई औलाद नहीं होता और जब होता है तो काला बच्चा। इससे लड़का आश्चर्य में पड़ जाता है।
कल्लू ने कहा कि इसका क्लाइमेक्स और भी मनोरंजक है। हमारा यह फिल्म कई बार भावनात्मक मानदंडों पर भी दर्शकों से कनेक्ट होने वाली है। इसलिए हम सबों से आग्रह करेंगे कि वे जरूर फिल्म को देखें।