मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 28 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Entertainment

Varun Dhawan और सारा अली ख़ान की कुली नम्बर 1 क्रिसमस पर मचाएगी धमाल

वरुण धवन और सारा अली ख़ान की फ़िल्म कुली नम्बर वन 25 दिसम्बर को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हो रही है। अब इसका ट्रेलर आने वाला है।

WAf𝕏TGin✉🖨
Varun Dhawan और सारा अली ख़ान की कुली नम्बर 1 क्रिसमस पर मचाएगी धमाल

नई दिल्ली । वरुण धवन और सारा अली ख़ान की फ़िल्म कुली नम्बर वन 25 दिसम्बर को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हो रही है।

अब इसका ट्रेलर आने वाला है। अमेज़न प्राइम और वरुण धवन ने नये पोस्टर के साथ इसकी जानकारी दी है।

प्राइम ने लिखा- कुली नम्बर 1 के ट्रेलर का आगमन समय और ठिकाना तय हो गया है। 28 नवम्बर को 12 बजे आ रहा है।

कुली नम्बर 1 को डेविड धवन ने निर्देशित किया है। यह उनकी ही फ़िल्म का रीमेक है, जो 1995 में आयी थी।

गोविंदा और करिश्मा कपूरन ने फ़िल्म में लीड रोल निभाये थे। दोनों फ़िल्मों का निर्माण वाशु भगनानी ने किया है।