मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Entertainment

जापान में रिलीज होगी कंगना की मणिकर्णिका

ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका : द क्वीन आफ झांसी तीन जनवरी, 2020 को जापान में रिलीज हो रही है। कंगना और

WAf𝕏TGin✉🖨
जापान में रिलीज होगी कंगना की मणिकर्णिका

मुंबई । ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका : द क्वीन आफ झांसी तीन जनवरी, 2020 को जापान में रिलीज हो रही है।

कंगना और राधा कृष्णा जगरलामुदी द्वारा निर्देशित यह फिल्म महारानी लक्ष्मीबाई की जिंदगी पर आधारित है। जापान में इस फिल्म को जी स्टूडियोज इंटरनेशनल रिलीज करेगी।

जापान में फिल्म की रिलीज पर जी स्टूडियोज इंटरनेशनल की प्रधान विभा चोपड़ा ने कहा, रानी लक्ष्मीबाई की यह कहानी सही मायनों में उनकी वीरता, शक्ति और बलिदान को दर्शाती है।

विश्व स्तर पर दर्शकों के साथ उनकी इस गाथा को याद करते हुए मणिकर्णिका जापान में रिलीज होने के लिए तैयार है।