GMCH STORIES

जल्द बनेंगे पिता प्रिंस हैरी

( Read 2137 Times)

16 Oct 18
Share |
Print This Page
जल्द बनेंगे पिता प्रिंस हैरी लंदन। प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल जल्द ही माता-पिता बनने वाले है। मेगन अगले साल बसंत तक बच्चे को जन्म देंगी। दोनों बीते मई में शादी के बंधन में बंधे थे।सिंग्टन पैलेस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। बीबीसी के मुताबिक, प्रिंस हैरी और मेगन आस्ट्रेलिया के दौरे के दौरान यह घोषणा की। केंसिंग्टन पैलेस ने बताया, जोड़ा शादी मई में शादी के बाद से दुनियाभर से मिल रहे प्यार और समर्थन से खुश है और लोगों के साथ यह खुशखबरी बांटने को लेकर खुश और उत्साहित है। उनकी यह संतान ब्रिटेन के सिंहासन के सातवें दावेदार होंगे। ड्यूक एंड डचेज ऑफ ससेक्स हाल ही में शनिवार को विंडसर में राजकुमारी यूजिन की शादी में दिखाई दिए थे।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Entertainment
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like