GMCH STORIES

मुन्ना भाई की गांधीगिरी के लिए तैयार हो जाइए

( Read 10909 Times)

06 Feb 19
Share |
Print This Page
मुन्ना भाई की गांधीगिरी के लिए तैयार हो जाइए

'लगे रहो मुन्ना भाई हो' या 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' दोनों ही फ़िल्मों ने दर्शकों के दिलों में एक ख़ास जगह बनाई है। इस फ़िल्म में मुन्ना और सर्किट की केमिस्ट्री लोगों को ख़ूब पसंद आई थी। राजकुमार हिरानी और विधु विनोद चोपड़ा द्वारा बनाई गई ये फ़िल्म उस वक़्त की सुपरहिट फ़िल्म थी। फ़िल्म का एक-एक किरदार लोगों के दिलों में ऐसा बसा कि इसके दो पार्ट बनाने पड़े और अब फ़िल्म का तीसरा पार्ट आने वाला है।

इसकी खबरें तब से आ रही हैं, जबसे संजय दत्त जेल से वापस आए हैं। इसे संजय दत्त की बेस्ट कॉमेडी फ़िल्म कहा जा सकता है। उन्होंने ज़्यादातर अंडरवर्ल्ड की स्टोरी वाली फ़िल्में की हैं, जिसमें उन्हें हाथ में पिस्टल लिए गुंडों से लड़ते देखा गया है, उनके फ़ैंस उन्हें कभी पिटते नहीं देख पाते हैं। मगर जब उन्होंने कॉमेडी की तो उनके फैंस ने उन्हें वैसे ही गले लगाया जैसे एक्शन में लगाया था। 

इस बार फ़िल्म में संजय दत्त और अरशद वारसी के अलावा जो फ़ीमेल लीड फ़ाइनल हुई हैं, वो हैं एक्ट्रेस सोनम कपूर। इस आइकॉनिक कॉमेडी फ़िल्म का तीसरा पार्ट जल्द आने वाला है। इससे पहले वो कॉमेडी फ़िल्म थैंक्यू में कॉमेडी करते नज़र आई थीं। फ़िलहाल सोनम कपूर की फ़िल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा जल्द ही रिलीज़ होने वाली है। उसमें वो अपने पापा एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती नज़र आएंगी।

सोनम और अनिल की जोड़ी को इससे पहले एक विज्ञापन में देखा गया था। एक फ़िल्म में दोनों को इतना लंबा समय बिताते देखना काफ़ी दिलचस्प होगा। फ़िल्म की स्टोरी भी बहुत ही ख़ास है। ये होमोसेक्शुअल पर बेस्ट फ़िल्म है। एक पिता अपनी बेटी को कैसे स्वीकार करता है, वो देखना बहुत ही इमोशनल होगा।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Entertainment
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like