दिवाली के मौके पर सभी सेलेब ने अपने अपने अंदाज में अपने फैंस को सोशल मीडिया पर दिवाली की शुभकामनाएं दी है और फैंस ने भी अपने स्टार के तस्वीरों पर जबरदस्त रिएक्शन दिया है। किसी ने दीपों से सजे मंदिर को सोशल मीडिया पर सांझा किया तो किसी से रंगोली के साथ। सभी ने हर्ष- उल्लास से ये त्योहार मनाया। इसी बीच शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने भी अपने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं लेकिन बेहद ही अलग अंदाज से।
शाहिद और मीरा ने सोशल मीडिया पर लिप-लॉक करते हुए तस्वीर शेयर की और अपने फैंस को दिवाली विश की। शाहिद और मीरा से भले ही ये प्यार में किया लेकिन फैंस को उनका ये अंदाज पसंद नहीं आया और उनको ट्रोल करने लगे। एक फैन ने लिखा कि ये दिवाली है हनीमून नहीं। एक अन्य ने लिखा है, थर्ड क्लास दिवाली, शर्म करो। वहीं एक फैन ने लिखा है क्यों लोग दुनिया को अपना प्यार दिखाते हैं।
Source :