GMCH STORIES

चीजों का इस्तेमाल और प्रकृति के करीब रहना पसंद : हर्षवर्धन

( Read 6440 Times)

15 Sep 18
Share |
Print This Page
चीजों का  इस्तेमाल और प्रकृति के  करीब रहना पसंद : हर्षवर्धन अभिनेता हर्षवर्धन राणो कम से कम चीजों का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। वह अपने साथ बेहद कम चीजें रखते हैं और प्रकृति के करीब रहकर जीवन का आनंद लेते हैं। युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित हिन्दी फिल्म ‘‘पलटन’ में मेजर हरभजन सिंह की भूमिका निभाने वाले राणो कहते हैं कि उनकी जीप ही उनके लिए सब कुछ है। जेपी दत्ता निर्देशित यह फिल्म पिछले सप्ताह ही रिलीज हुई। जंगल की सैर के शौकीन राणो कहते हैं, इस जीप में कोई स्टीरियो, रेडियो और म्यूजिक सिस्टम नहीं है। मैंने पिछली सीट भी हटा दी है ताकि खाना पका सकूं और जीप में ही सो सकूं। मैं अपनी जीप में ही सो जाता हूं। अभिनेता बड़े गर्व से कहते हैं, मैंने मुंबई के बाहर एक ट्री हाउस भी बनाया है। वही मेरा घर है। उन्होंने बताया, प्रकृति के करीब रहने का यह मेरा विचार है। मैं निश्चित रूप से बेहद कम वस्तुओं के साथ जीवन व्यतीत करने वाला व्यक्ति हूं। जीवन में कम से कम चीजों का इस्तेमाल करता हूं।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Entertainment
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like