मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Education News

भूमि संरक्षण: सतत् विकास हेतु हमारी प्राथमिकता- डाॅ. पी.के. सिंह

मुख्य बिंदु
  • संसाधन प्रबंधन एवम उपभोक्ता विज्ञान विभाग, सामुदायिक एवम् व्यवहारिक विज्ञान महाविद्यालय, महाराणा प्रताप कृषि एवम् प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आज विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2024 के उपलक्ष में स्नातक स्तरीय छात्र संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।
  • जहां महाविद्यालय छात्रों ने पर्यावरण शिक्षा एवम् संसाधन प्रबंधन पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
  • सिंह, अधिष्ठाता, सामुदायिक एवम् व्यवहारिक विज्ञान महाविद्यालय, ने छात्रों को संबोधित करते हुए पर्यावण संरक्षण पर जोर दिया और कहा कि इस पोस्टर प्रस्तुति ने न केवल विश्व पर्यावरण दिवस की महत्ता को चिह्नित किया है, बल्कि पर्यावरण संबंधी मुद्दों को आगे बढ़ाने में छात्रों के समर्पण और उत्साह का भी प्रमाण दिया है।
  • इस वर्ष की थीम "भूमि पुनर्स्थापन, मरुस्थलीकरण और सूखे से निपटने की क्षमता" को मद्देनजर रखते हुए शान्या, सीमा मीणा, रिया, दीप रंजन एवम अन्य छात्रों ने पर्यावरण की बिगड़ती समस्याओं को पोस्टर प्रेजेंटेशन के माध्यम से विश्वविद्यालय पटल पर रखा।
WAf𝕏TGin🖨
भूमि संरक्षण: सतत् विकास हेतु हमारी प्राथमिकता- डाॅ. पी.के. सिंह

संसाधन प्रबंधन एवम उपभोक्ता विज्ञान विभाग, सामुदायिक एवम् व्यवहारिक विज्ञान महाविद्यालय, महाराणा प्रताप कृषि एवम् प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आज विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2024 के उपलक्ष में स्नातक स्तरीय छात्र संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।जहां महाविद्यालय छात्रों ने पर्यावरण शिक्षा एवम् संसाधन प्रबंधन पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

डाॅ. पी. के. सिंह, अधिष्ठाता, सामुदायिक एवम् व्यवहारिक विज्ञान महाविद्यालय, ने छात्रों को संबोधित करते हुए पर्यावण संरक्षण पर जोर दिया और कहा कि इस पोस्टर प्रस्तुति ने न केवल विश्व पर्यावरण दिवस की महत्ता को चिह्नित किया है, बल्कि पर्यावरण संबंधी मुद्दों को आगे बढ़ाने में छात्रों के समर्पण और उत्साह का भी प्रमाण दिया है।

इस वर्ष की थीम "भूमि पुनर्स्थापन, मरुस्थलीकरण और सूखे से निपटने की क्षमता" को मद्देनजर रखते हुए शान्या, सीमा मीणा, रिया, दीप रंजन एवम अन्य छात्रों ने पर्यावरण की बिगड़ती समस्याओं को पोस्टर प्रेजेंटेशन के माध्यम से विश्वविद्यालय पटल पर रखा। कार्यक्रम आयोजन में डाॅ सुमन सिंह, डाॅ. रेखा व्यास, डाॅ. हेमू राठौड़, डाॅ. जयमाला दवे, डाॅ. रुचि पारीक एवम् डाॅ. अंजली जुयाल शामिल रहे तथा 27 छात्रों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।