GMCH STORIES

एमपीयूऐटी, उदयपुर मे कुलपति डॉ अजीत कुमार कर्नाटक ने फहराया तिरंगा 

( Read 3543 Times)

27 Jan 23
Share |
Print This Page

एमपीयूऐटी, उदयपुर मे कुलपति डॉ अजीत कुमार कर्नाटक ने फहराया तिरंगा 

उदयपुर । देश का 74 वा गणतंत्र दिवस गुरुवार को  समारोह पूर्वक मनाते हुए महाराणा प्रताप कृषि एवंं प्रोध्योगिकी विश्वविध्यालय, उदयपुर माननीय कुलपति डॉ अजीत कुमार कर्नाटक  ने राष्ट्र ध्वज फहराया एवं परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने एम पी यू ऐ टी के सभी कर्मचारियों और विधार्थी समुदाय को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। 
उन्होने कहा की भारतीय गणतंत्र दिवस संपूर्ण स्वराज के लक्ष्य की सफल प्राप्ति का प्रतीक है। भारतीय संविधान अधिकारिक तौर पर 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था। भारत के एक संप्रभु गणराज्य बनने की गौरवशाली घटना को चिन्हित करने के लिए प्रति वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का उत्सव मनाया जाता है। डॉ कर्नाटक ने कहा कि गणतंत्र दिवस सही मायने में हमारी स्वतंत्रता को पूर्णता प्रदान करने का पर्व है, आइए इस अवसर पर हम अमर सेनानियों और संविधान निर्माताओं को श्रद्धा सुमन अर्पित करें जिनके त्याग, तपस्या और बलिदान ने हमें पराधीनता से मुक्ति दिलवा कर एक संप्रभु गणराज्य राष्ट्र की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होने विश्वविध्यालय में विगत वर्ष मे  अनुसंधान, प्रसार व कृषि शिक्षा मे अर्जित उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी कर्मचारियों और विधार्थियों से कर्तव्य निष्ठा और लगन से कार्य करते हुए वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप के नाम और कर्म को चरितार्थ करने का अव्हान किया।  
कार्यक्रम के आयोजक छात्र कल्याण आधिकारी डॉ मुर्तजा अली सलोदा ने बताया कि इस अवसर पर अभियांत्रिकी, कृषि और सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालयों के छात्र छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर रंगारंग संस्कृतिक कार्यक्रम व समूह नृत्य प्रस्तुत किए। कुलसचिव श्री सुधांधु सिंह ने बताया कि इस अवसर पर  विगत वर्ष मे उल्लेखनीय कार्यो के लिए विश्वविध्यालय के वैज्ञानिकों, विधार्थियो और  शेक्षनेत्तर कर्मचारियों को माननीय कुलपति ने प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर उनका उत्साह वर्धन किया। वित्त नियंत्रक श्री विनय भाटी , विश्वविध्यालय के सभी वरिष्ठ अधिकारियों फैकल्टी सद्स्यों, सह शैक्षणिक कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने कार्यक्रम मे भाग लिया। जन संपर्क आधिकारी डॉ सुबोध शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर वॉलीबॉल का एक मैत्री मैच भी खेला गया।  परेड का निर्देशन एन सी सी ऑफिसर फ्लाइट लेफ्टिनेंट डॉ विशाखा सिंह ने किया एवं नेतृत्व परेड कमांडर अंडर ऑफिसर हेमंत सिंह चौहान, ट्रूप कमांडर लांस कार्पोरल विजय शर्मा, स्नेहा झाला, ब्लेसी माइकल, रेंजर अजय कुमार, रोहित शर्मा, अनामिका, ममता रानी और पंकज बजाड़ ने किया। कार्यक्रम का संचालन  डॉ विशाखा बंसल ने बहुत ही सुंदर तरीके से किया। बैंड का संचलन कैडेट सतीश, कुशाल और दक्ष ने लिया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Education News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like