मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 5 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

राष्ट्रीय स्तर पर स्मार्ट इंडिया हैकथोंन-2022 में प्रौद्योगिकी एवम् अभियांत्रिकी महाविद्यालय के विद्यार्थियों का हुआ चयन

मुख्य बिंदु
  • महाराणा प्रताप कृषि एव प्रौद्योगिकीविश्वविद्यालय, उदयपुर के संघटक प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालय की ‘टीमपुष्पक’ का चयन स्मार्ट इंडिया हैकथोंन-2022 के राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है।
  • विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डॉ.
  • नरेंद्रसिंह जी राठौड़ ने छात्रों को बधाई दी एवं उत्साह वर्धन करते हुए बताया किटीम पुष्पक द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक सराहनीय कदम एवं नवाचार है।
  • महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो.
  • सिंह ने छात्रों के प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा प्रेरित करते हुए बताया कि उन्हें अगले चरण के लिए महाविद्यालय से हर संभव सहायता की जाएगी।
  • टीम पुष्पक के मेंटर/पथ प्रदर्शक डॉ.
WAf𝕏TGin✉🖨
राष्ट्रीय स्तर पर स्मार्ट इंडिया हैकथोंन-2022 में प्रौद्योगिकी एवम् अभियांत्रिकी महाविद्यालय के विद्यार्थियों का हुआ चयन

महाराणा प्रताप कृषि एव प्रौद्योगिकीविश्वविद्यालय, उदयपुर के संघटक प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालय की ‘टीमपुष्पक’ का चयन स्मार्ट इंडिया हैकथोंन-2022 के राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है।

विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डॉ. नरेंद्रसिंह जी राठौड़ ने छात्रों को बधाई दी एवं उत्साह वर्धन करते हुए बताया किटीम पुष्पक द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक सराहनीय कदम एवं नवाचार है।

महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो.पी.के.सिंह ने छात्रों के प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा प्रेरित करते हुए बताया कि उन्हें अगले चरण के लिए महाविद्यालय से हर संभव सहायता की जाएगी।

टीम पुष्पक के मेंटर/पथ प्रदर्शक डॉ. भेरू लाल सालवी, सह-आचार्य एवं विभागाध्यक्ष, यांत्रिकी अभियांत्रिकी विभाग ने हर्ष जताते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि पूरे महाविद्यालय के लिए गर्व की बातहैं।

डॉ. सालवी ने बताया की टीम पुष्पक का उद्देश्य व्यर्थ फूल-मालाएं जो कि जल स्रोतों में एवं अन्यत्र जगह बिखर कर प्रदुषण फेला रहे हैं उनका सदुपयोग कर दैनिक जीवन में काम आने वाली वस्तुओं का निर्माण करना है।

टीम पुष्पक में मोहित कुमार गुप्ता के साथ जतिन जैन,अनुराग मीणा, भुवनेश्वरी शक्तावत, नवीन मोहता, कनिका महाजन और सौरभ पुरबिया भी हैं।

टीम पुष्पक का नेतृत्व कर रहे मोहित कुमार गुप्ता ने बताया की यह उपलब्धि अध्यापकों के मार्ग दर्शन एवं सभी साथियों के सहयोग के बिना संभव नहीं थी।

मोहित ने बताया कि वे व्यर्थ फूल-मालाओं से नया पदार्थ बनाकर उसका विभिन्न प्रकार के उत्पाद बनाकर न केवल स्वदेशी उत्पादों को अपनाएंगे बल्कि पर्यावरण को संरक्षित कर ने में अपना अहम सहयोग भी देंगे।