GMCH STORIES

संस्कृतिक  प्रतियोगिता परिणाम घोषित 

( Read 4270 Times)

15 Sep 21
Share |
Print This Page
संस्कृतिक  प्रतियोगिता परिणाम घोषित 

उदयपुर | संत ग्रेगोरियस सीनियर सेकेंडरी स्कूल  में गत दिनों वर्चुअल ऑनलाइन मोड में  कक्षा  वार आयोजित ड्राइंग  एवं सोलो सोंग प्रतियोगिता के परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिए गए | प्राचार्या प्रीती माथुर ने परिणाम की घोषणा करते हुए बताया कि ड्राइंग  प्रतियोगिता कक्षा  6 में आर्या गाँधी ,7 में अमन गोराच ,8 में राधिका नुवाल ,9 में जहान्वी शर्मा  तथा कक्षा 10  में प्रतीक शर्मा  ने क्रमशः प्रथम  स्थान प्राप्त किया | वहीं  सोलो सोंग प्रतियोगिता  कक्षा 6 में  दीपाली राज राठौर, 7 में अलेफ़िया आलम शाह , 8 में तन्मय सिंह ,9 में  स्वीटी अनु सुभाष ,10 में निहारिका वया ,11 में वृतिका नरूला  तथा कक्षा 12 में मानस श्रीमाली ने क्रमशः प्रथम स्थान प्राप्त किया| प्रतियोगिता आयोजन में सांस्कृतिक सचिव साबू चैरियन एवं शिनू थॉमस का महत्वपूर्ण योगदान रहा |


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Udaipur News , Education News ,
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like