मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 4 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

सीपीएस में बीईंग मानव की नई कार्यकारिणी का गठन , तन्मय अध्यक्ष, अनन्या सचिव

इंट्रेक्ट क्लब ऑफ बीइंग मानव सीपीएस की नई कार्यकारिणी का गठन शुक्रवार को हुआ जिसमें तन्मय शर्मा को अध्यक्ष एवं अनन्या चौहान को सचिव बनाया गया। सभी नवीन

WAf𝕏TGin✉🖨
सीपीएस में बीईंग मानव की नई कार्यकारिणी का गठन , तन्मय अध्यक्ष, अनन्या सचिव

उदयपुर। इंट्रेक्ट क्लब ऑफ बीइंग मानव सीपीएस की नई कार्यकारिणी का गठन शुक्रवार को हुआ जिसमें तन्मय शर्मा को अध्यक्ष एवं अनन्या चौहान को सचिव बनाया गया।

सभी नवीन पदाधिकारियों का कार्यकाल 1 वर्ष के लिए रहेगा। नए पदाधिकारियों के द्वारा बीइंग मानव के तहत किए जा रहे सेवा कार्यों को विस्तार दिया जाएगा ।

युवा पीढ़ी में मानवता से जुड़े सेवा कार्यों के प्रति समर्पण भाव जागृत करने के उद्देश्य से गठित इस संस्था द्वारा गत सत्र में कई गतिविधियां संपादित की गई ।

इस वर्ष भी अध्यक्ष तन्मय एवं सचिव अनन्या ने अपनी निर्वाचन के उपरांत सेवा कार्यों के प्रति अपनी योजनाओं एवं प्रतिबद्धता से उपस्थित लोगों को अवगत कराया ।

सीपीएस संस्थान की निदेशिका श्रीमती अलका शर्मा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सचिव को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रदान की । श्रीमती शर्मा ने दोनों छात्रों को जीवन में सेवा भाव एवं सहयोग की प्रवृत्ति का महत्व अपने प्रेरणादायक शब्दों में बताया ।

सीपीएस की प्राचार्या श्रीमती पूनम राठौर ने गत सत्र में संपादित कार्यों की जानकारी दी एवं भूतपूर्व कार्यकारिणी के सदस्यों की सराहना करते हुए नए पदाधिकारियों को अपना बधाई संदेश प्रेषित किया।