GMCH STORIES

अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस पर एक वेबीनार का आयोजन

( Read 6050 Times)

01 May 21
Share |
Print This Page
अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस पर एक वेबीनार का आयोजन

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर  द्वारा अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस पर एक वेबीनार का आयोजन किया गया l जिसका प्रारंभ कुलगीत से हुआ l अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस- श्रम रोजगार की स्थिति :रणनीति एवं चुनौती पर विश्वविद्यालय द्वारा वेबीनार  आयोजित किया गया l जिसमें महामहिम राज्यपाल द्वारा प्रेषित संदेश का वाचन किया गया l जिसमें अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस की शुभकामनाएं देते हुए जीवन मूल्यों में निहित श्रम के आदर्श मानवीय मूल्यों को प्रेरित करने के लिए कहा lआपने कहा कि श्रमिक परिश्रम, दृढ़ निश्चय, निष्ठा की व्यंजना  का प्रतीक है l इसलिए श्रमिकों का संवाद हम सभी का दायित्व है ,श्रमिकों की कौशल का विकास और हित संरक्षण को बताते हुए आपने श्रम की महत्ता को भी बताया lस्वागत उद्बोधन देते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह ने कहा कि
  हमारा कार्यस्थल सुरक्षा और स्वास्थ्य से परिपूर्ण होना चाहिएl हम सभी को कोरोना वायरस से संबंधित सुरक्षा का ध्यान रखना होगा lयुवाओं में टीकाकरण के प्रति जागरूकता होनी चाहिए और विश्वविद्यालय द्वारा कोविड-19 सहायता केंद्र में एक करोड़ 11 लाख की राशि प्रेषित की जा रही है lकार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार श्रम मंत्री टीकाराम जूली ने  श्रमिकों की महत्ता एवं चिरंजीवी योजना की जानकारी दी l इसके पूर्व प्रबंध संकाय के अधिष्ठाता प्रोफेसर हनुमान प्रसाद द्वारा विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, अकादमिक ,सहशैक्षणिक ,सामाजिक नवाचार गतिविधियों के मजबूत साक्ष्यों के साथ मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के बारे में बतायाl कार्यक्रम  के विशेष अतिथि जगदीश श्रीमाली ने ऐतिहासिक साक्ष्यों को प्रस्तुत करते हुए तात्कालिक श्रमिकों की राजनीति योजनाओं का मार्गदर्शन करवाया और विश्वविद्यालय को उदयपुर सीमेंट  मे शोध हेतु आमंत्रित किया   lविशेष  अतिथि पूर्व रजिस्ट्रार अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश यू.एस. तोमर ने अपने उद्बोधन में  covid-19 चुनौतियां, मजदूरों का पलायन ,मनरेगा आदि के बारे में   चर्चा की  lप्रो. पी.के.  सिंह ,Dean UCCMS ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस को श्रमिकों की एकजुटता और उपलब्धियों का उत्सव  बतायाl आपने मानवता के उत्थान के लिए सभी श्रम की गरिमा का महत्व समझें और देश के आर्थिक एवं औद्योगिक ढांचे का निर्माण बिना श्रमिकों के संभव नहीं  होगाl श्रीमती मालिनी त्रिवेदी ने इस कार्यक्रम हेतु विश्वविद्यालय को शुभकामनाएं दी lकार्यक्रम का संयुक्त संचालन डॉ सपना  मावतवाल, स्वाति लोढ़ा  द्वारा किया गया lअंत में आभार विधि संकाय प्रमुख डॉ राजश्री चौधरी द्वारा दिया गया l संपूर्ण जानकारी वेबीनार   सचिव शिक्षा संकाय प्रमुख डॉ. अल्पना सिंह द्वारा दी गई l वेबीनार को सफल बनाने में तकनीकी सहयोग हेतु कंप्यूटर विभाग प्रमुख डॉ अविनाश पवार एवं उनकी टीम का काफी सराहनीय योगदान रहाl वेबीनार में सभी विभागों के डीन, डायरेक्टर, विभाग प्रमुख, संकाय सदस्य उपस्थित रहेl इसी के साथ विद्यार्थी एवं शोधार्थी भी   वेबीनार के सफल आयोजन में सम्मिलित रहे l


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Education News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like