GMCH STORIES

सुविवि महिला दिवस पर करेगा प्रोफेसर्स का अभिनन्दन

( Read 16518 Times)

07 Mar 21
Share |
Print This Page
सुविवि महिला दिवस पर करेगा प्रोफेसर्स का अभिनन्दन


 


उदयपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय द्वारा स्वर्ण जयंती अतिथिगृह सभागार में सम्मान समारोह और महिला कलाकारों द्वारा निर्मित चित्र प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भारतीय प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी एवम उच्च शिक्षा सचिव शुची शर्मा होंगी। अध्यक्षता कुलपति प्रो अमेरिका सिंह करेंगे। 
शिक्षा संकाय के चेयरमैन प्रो सीआर सुथार ने बताया कि शिक्षा संकाय की ओर से होने वाले इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव नीलिमा सुखाडिया और वेदांता की सीएसआर नीलिमा खेतान विशिष्ट अतिथि होंगी। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की महिला प्रोफेसर्स का अभिनंदन किया जाएगा। 
इससे पूर्व अथिति गृह की कला वीथिका में  चित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी। दृश्यकला विभागाध्यक्ष प्रो मदनसिंह राठौड़ ने बताया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी शुचि शर्मा  द्वारा सृजित  90 चित्रों के साथ ही उदयपुर शहर की 25 ख्यातनाम महिला कलाकारों द्वारा बनाए चित्रों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। शहर की प्रसिद्ध महिला कलाकारों में  सुरजीत चोयल, किरण मुर्डिया, मीना बया, ज्योतिका, डिंपल, शर्मिला, इति कच्छावा, प्रेषिका द्विवेदी, स्वाति लोढा, कुमुदिनी सोनी, वीरांगना सोनी, कहानी भाणावत, भावना झाला, कंचन राठौड़, दीपिका माली, मुक्ता शर्मा, नीलू, प्रीति निमावत, ज्योति द्विवेदी  के चित्रों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी का उद्घाटन कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह   प्रातः 10:30 बजे गोल्डन जुबली अथिति गृह की कला वीथिका में  करेंगे। कुलपति प्रोफ़ेसर सिंह ने रविवार शाम को चित्र प्रदर्शनी एवम कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like