GMCH STORIES

संत ग्रेगोरियस की चेष्टा को राष्ट्र स्तर वॉलीबॉल में  रजत पदक

( Read 9714 Times)

02 Mar 21
Share |
Print This Page
संत ग्रेगोरियस की चेष्टा को राष्ट्र स्तर वॉलीबॉल में  रजत पदक
उदयपुर |  संत ग्रेगोरियस सीनियर सेकेंडरी स्कूल की मेधावी वॉलीबॉल खिलाड़ी चेष्ठा खोईवाल (कक्षा 8) ने  वेल्लूर (तमिलनाडु ) में  'वॉलीबॉल फैडरेशन  ऑफ़ इंडिया' के  तत्वावधान में  दिनांक  24 से 28 फरवरी तक आयोजित  '43वीं सब जूनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप फॉर गर्ल्स'  में राजस्थान राज्य का प्रतिनिधित्व  करते हुए रजत पदक हासिल कर स्कूल एवं  उदयपुर शहर का नाम रौशन किया |नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में  चेष्टा  ने लगातार दूसरी वार  राजस्थान दल का प्रतिनिधित्व किया |राष्ट्रीय  वॉलीबॉल प्रतियोगिता  में राजस्थान  के दल ने अपने सभी मैच  में  जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया जहाँ  उसे पश्चिम बंगाल  के हाथों शिकस्त मिली और दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा | चेष्टा एवं दल  की इस शानदार सफलता पर स्कूल फ़ादर जैकब मैथ्यू ,प्राचार्या प्रीति माथुर ,उप -प्राचार्य  थॉमस वर्गीस एवं खेल कोच सुरेश चन्द्र भट्ट  आदि ने  हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई  दी  है |

Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Udaipur News , Education News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like