मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 28 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Education News

कृषि यंत्र एवं तकनीकी प्रदर्शन मेला ..

आई सी ए आर द्वारा संचालित कृषि अभियांत्रिकी आधारित समन्वित अनुसंधान परियोजनाओं द्वारा एक दिन का कृषि यंत्र एवं तकनीकी प्रदर्शन मेले का आयोजन आज प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालय में किया जाएगा।

WAf𝕏TGin✉🖨
कृषि यंत्र एवं तकनीकी प्रदर्शन मेला ..

आई सी ए आर द्वारा संचालित कृषि अभियांत्रिकी आधारित समन्वित अनुसंधान परियोजनाओं द्वारा एक दिन का कृषि यंत्र एवं तकनीकी प्रदर्शन मेले का आयोजन आज प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालय में किया जाएगा।म. प्र. कृ. एवं प्रो. विश्विद्यालय के अनुसंधान निदेशक, डॉ. अभय कुमार महता ने बताया कि इस मेले में संभाग के विभिन्न जिलों के 1500 किसान भाग लेंगे जो कि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित की गई नवीन तकनीकियों के साथ साथ ट्रेक्टर एवं कृषि यंत्र निर्माताओं द्वारा विकसित नवीन तकनीकियों से रूबरू होंगे।

मेले में मुख्य अथिति के रूप में पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीना होंगे।

मेले के संयोजक डॉ. सीताराम भाकर ने बताया कि मेले में विशेषकर ट्रेक्टर एवं पशु चलित नवीन कृषि यंत्रो, श्रम साध्य उपकरणों, नवीन सिचाईं तकनीकियों, सौर ऊर्जा का कृषि में उपयोग के साथ साथ कृषि प्रसंस्करण तकिनीकियो को प्रदर्शित किया जाएगा।

किसानों की समस्याओं पर चर्चा के लिए किसान गोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा।